August 27, 2026

Uttarakhand samachar: हाईवे पर गिरे भारी बोल्डर, 20 मीटर सड़क ध्वस्त होने से यातायात ठप

0
Bolder on road
  • बदरीनाथ हाईवे में हाथी पहाड़ के पास का मामला: हेमकुंड यात्रा भी रोकी गई

देवभूमि उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा रुक गई है। वहीं, मारवाड़ी चौकी के आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आने की भी सूचना है।

इस स्थान पर सड़क कई जगह से धंस गई है, जिससे आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है।

गुरुवार को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क को सुचारु करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *