August 22, 2026

Missioin 2027: उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा

0
BJP in Uttarakhand
  • SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

साल 2027 के चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के 810 मतदान केंद्रों के लिए भाजपा मजबूत टीम बना रही है। इसके लिए इन क्षेत्रों में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहेगा।प्रदेश में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पहले राज्य में 11,733 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 12,543 पर पहुंच गई है। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता थे, उनका पुनर्निर्धारण किया गया है। अभी तक भाजपा ने 11,733 मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर की टीमें बनाई हुई थीं। 810 नए बूथ बनने के बाद अब इनके लिए मजबूत टीम बनाई जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेशभर में 15 सितंबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन 810 बूथों के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाया जा रहा है, जो अगले चुनाव में पहली बार मतदाताओं के बीच होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सशक्त टीम बनाने में जुटी है।

कार्यक्रम: एनजीओ के साथ मिलकर
देवभूमि में काम कर रहे सभी एनजीओ को भी भाजपा अपने साथ जोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जितने भी एनजीओ उत्तराखंड में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रकोष्ठ की मदद से जोड़ने का काम किया जा रहा है। अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आज: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर इसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार नेताओं का जगह मिली है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस बैठक में शामिल होंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *