August 20, 2026

Uttarakhand Weather Update: मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें 25 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

0
Uttarakhand Weather Update
  • आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। देहरादून में आज कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मौसम हुआ सुहाना
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने करवट बदली। दिन में चटक धूप खिलने से गर्मी ने अपने तेवर दिखाए और दून के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को सड़क पर चलने और खुले में रहने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर बदल गया और बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भी जमा हुआ, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। बारिश की बात करें तो मसूरी में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक मालदेवता में 83.0 और सहस्रधारा में 65.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि मसूरी में 18.0 एमएम बारिश हुई।

देवभूमि में 107 मार्ग बंद
देवभूमि उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते बुधवार को भी 107 सड़क बंद रही। इसमें सबसे अधिक 78 ग्रामीण मार्ग बंद है। प्रदेश में अल्मोड़ा दो, बागेश्वर 10, चमोली 20, देहरादून में 10 सड़क बंद है। नैनीताल में 17, पौड़ी 10, सीमांत जिला पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद है। रुद्रप्रयाग नौ, नई टिहरी सात और उत्तरकाशी में पांच मार्ग बंद है।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *