March 8, 2026

Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया

0
OSD Change01
  • विशेष गृह सचिव ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली को तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी ओएसडी को शासन ने बदलकर नए ओएसडी की तैनाती की है।

इस संबंध में विशेष गृह सचिव रिधिम अग्रवाल ने आदेश भी जारी किया है।
आदेश के अनुसार ऊधमसिंह नगर की जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन को जो कि प्रकोष्ठ में ओएसडी की जिम्मेदारी देख रहे थे।

शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया है।
जैन को पांच मार्च 2024 को प्रकोष्ठ में तैनात किया गया था।
उनके स्थान पर अब शासन ने उपसचिव पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *