August 12, 2026

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना:79 सड़कें बंद

0
uk-Weather
  • चकराता में लैंडस्लाइड, एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने के आसार

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछार होने की संभावना जताई है। वहीं, राज्य के शेष जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
टिहरी और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। राज्य में 10 जिलों की 79 सड़कें बंद हैं। विभाग के मुताबिक, एक हफ्ते तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

इससे पहले मंगलवार को देहरादून में चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर लैंडस्लाइड के कारण यातायात प्रभावित हुआ। यहां किलोमीटर 21 पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। वहीं, पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कुलागाड़ के पास लैंडस्लाइड हुई।

पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिए कार्रवाई की गई।

वहीं “चमोली के तमकनाले में अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किए जाने लगा है। यहां दो दिन पहले नीती घाटी में बादल फटने के बाद उफनते तमक नाले में वैली ब्रिज बह गया था।”

>देहरादून में बादल छाए हुए है। कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…
>13 अगस्त- देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। लोगों को मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
>14 अगस्त- देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
>15 अगस्त– देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारों की संभावना है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *