आज चमोली के सभी स्कूल बंद: छात्रों की सुरक्षा के चलते लिया गया निर्णय
-
भारी बारिश और बिजली गिरने का है अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 6 अगस्त को चमोली जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
