August 6, 2026

उत्तराखंड विस चुनाव 2027: इस महीने बूथ जीतो अभियान करेगी भाजपा

0
BJP Booth Jito Abhiyan
  • विकास यात्रा और लखपति दीदी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार

उत्तराखंड में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए इसी महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी। संगठन महासचिव बीएल संतोष की अगुवाई में हुई राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव से पहले विकास यात्रा शुरू करने, विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी दूर करने और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कोरग्रुप में शामिल सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली कोर ग्रुप की बैठक में संघ-भाजपा की आंतरिक सर्वे पर आधारित रिपोर्ट पर भी गंभीर मंथन हुआ। बैठक में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, मंत्रियों के क्षेत्रवार प्रवास की रूपरेखा तय करने पर मंथन हुआ।

इस दौरान सितंबर से केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के राज्य के अलग-अलग इलाकों में जनसभा कराए जाने की भी रूपरेखा तैयार हुई। बैठक में विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी को दूर करने के लिए तैयारियों पर भी मंथन हुआ। राज्य इकाई से कहा गया है कि ऐसे विधायकों को स्थानीय स्तर पर किए गए वादे को पूरा करने का निर्देश दें।

#Kaladhungi People special- पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन: कालाढूंगी के लिए बना मिसाल

अगले महीने से सांसद, विधायक, मंत्रियों का प्रवास
बैठक में अगले महीने से विधायकों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों का अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम तय करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत इन हस्तियों को चिन्हित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करना होगा।

Uttarakhand Politics: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल

राज्य इकाई को कहा गया है कि वह अगले महीने से चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक प्रधानमंत्री की जनसभाओं का खाका तैयार करे। इसके अलावा सितंबर से केंद्रीय नेताओं की दौरे की भी रूपरेखा तैयार करे।

#कालाढूंगी की चुनावी चौसर: टिकट की होड़ में ‘त्रिकोणीय मुकाबला’

चुनावी बिगुल: सितंबर में बजेगा
बैठक में अगले महीने से कई स्तर पर चुनावी बिगुल फूंकने की रणनीति तैयार की गई। इसी महीने से विकास यात्रा शुरू करने और लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि राज्य की 12 हजार मतदान केंद्रों से जुड़े मतदाताओं से साल के अंत तक सीधा संवाद बनाया जाए। बीते चुनाव में हारी 27 सीटों पर मुख्य फोकस हो।

 

सेवा ही संगठन, कर्म ही धर्म: एक ऐसा जनसेवक जो बिना शोर मचाए बदल रहा कालाढूंगी की तस्वीर

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *