July 25, 2026

Uttarakhand samachar: बेस अस्पताल में शराबी का हंगामा…मची अफरातफरी

0
Haldwani base hospital
  • महिलाओं की लाइन में घुसा, दी गालियां

हल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दोपहर में ओपीडी काउंटर पर दवा लेने आया था। नशे की हालत में वह सीधे महिला मरीजों की लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगा। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक उनसे बहस करने लगा और गालीगलौज पर उतर आया। शोर सुनकर मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने युवक को लाइन से बाहर निकाला और समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद युवक को अस्पताल परिसर से बाहर भेज दिया गया। इस घटना से महिला मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी दिखी।

बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या कर्मचारियों से अभद्रता करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *