July 13, 2026

हल्द्वानी से सोमनाथ के लिए पहला जत्था रवाना: सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी

0
Haldwani to somnath
  • देहरादून से CM धामी ट्रेन से रवाना करेंगे

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026’ की सोमवार को शुरुआत हो गई। इसके तहत हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से नैनीताल जिले के 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून के लिए रवाना किया गया।

इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए बड़ी सौगात है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे। उन्होंने बताया कि यात्रा में आने-जाने, भोजन, आवास और चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क की गई हैं। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु पहले देहरादून पहुंचेंगे। वहां प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए श्रद्धालुओं होंगे। इसके बाद हर्रावाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। यात्रा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है। श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की पवित्र नदियों के जल से भरे कलश भी सोमनाथ धाम ले जाएंगे।

नैनीताल जिले के दल में 14 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और स्वयंसेवक शामिल हैं। बस रवानगी के दौरान उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पांडे, खंड विकास अधिकारी असगर तनवीर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *