उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 33 इंस्पेक्टर और दरोगा बदले
-
तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
एसएसपी ने बुधवार को जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को एएचटीयू प्रभारी, प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल और अरविन्द कुमार को सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया है। विवेक राठी को कालसी का थानाध्यक्ष, कुलदीप शाह को त्यूनी का थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक अमित कुमार को आईडीपीएल, सतेन्द्र सिंह को डाकपत्थर, संदीप पंवार को सहिया, प्रवेश रावत को मयूर विहार, संदीप कुमार को धारा चौकी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक और रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी बनाया गया है।
नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर एसएसआई, नीरज कठैत को कालसी एसएसआई, संजय रावत को रायवाला एसएसआई, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर और धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर भेजा गया है। बलदीप सिंह को रानीपोखरी एसएसआई, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, नवीन जोशी को ऋषिकेश एसएसआई, भरत सिंह रावत को रायपुर एसएसआई, दिनेश राणा को मसूरी और कविन्द्र राणा को डोईवाला तैनात किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला और दीप्ति जगवाण को बसंत विहार थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है।
