July 5, 2026

Uttarakhand Weather: उमस और गर्मी के बीच आज फिर बारिश की चेतावनी

0
uttarakhand mausam
  • देवभूमि का बदलता मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भले ही हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। परंतु वहीं मैदानी इलाकों में इस दिन उमस ने जमकर लोगों को परेशान किया। इसी बीच रविवार को लेकर देहरादून समेत कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में देहरादून समेत पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने का भी अंदेशा जताया गया है। जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लिए जारी किया गया है।

दून के शनिवार के आंकड़ों को देखें तो यहां 2 अंक वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एक डिग्री वृद्धि के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सुबह कुछ इलाकों में करीब 11 बजे शहर के हल्की बारिश हुई तो गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन बारिश के रुकते ही उमस ने देर शाम तक परेशान किया। इस दिन देहरादून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *