July 2, 2026

Uttarakhand samachar: आवेदन तो मिले, पर समिति तैयार नहीं कर पाई प्रस्ताव

0
Doctors transfer
  • तबादलों से जुड़ा मामला

आयुर्वेद विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण का मामला तबादलाें की समय सीमा खत्म होने के बाद भी लटका हुआ है। विभाग को तबादलों के लिए गठित समिति तय समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाई।

आयुर्वेद निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कार्मिक विभाग की ओर से तबादलों के लिए तय 30 जून की समय सीमा तक प्रस्ताव तैयार न करने पर नाराजगी जताते हुए समिति को तीन दिन के भीतर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। समय सीमा के बाद आयुर्वेद विभाग में नियमों के विपरीत तबादले हो पाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है।

निदेशक डॉ. विजय का कहना है कि विभाग को आवेदन समय पर प्राप्त हो गए थे, लेकिन गठित समिति समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाई है। वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम में धारा-21 के तहत प्रावधान है कि तबादलों का काम पूरा न होने की स्थिति में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन की अनुमति पर तबादले किए जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *