June 25, 2026

इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका! EPI में 70 हजार रुपये तक की नौकरी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
24-11-1782297079

नई दिल्ली ।इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (EPI) ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर कुल 14 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 9 पद असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1 पद असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 2 पद और सीनियर मैनेजर (सिविल) के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 की सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 की शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई बीटेक एएमआईई या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो पदों के अनुसार अधिकतम आयु 32 वर्ष से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता प्राप्त अंकों का प्रतिशत और कार्य अनुभव जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40 हजार रुपये से 70 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इंटरव्यू का आयोजन मुंबई स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि समय और विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि इंटरव्यू में शामिल होते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और उनकी फोटोकॉपी अपने साथ अवश्य लेकर जाएं ताकि सत्यापन प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके। इंजीनियरिंग क्षेत्र के अनुभवी और योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *