June 24, 2026

Uttarakhand Samachar: सपा नेता के बेटे के जूते के शोरूम में लगी भीषण आग

0
Fire in haldwani
  • हल्द्वानी में देर रात हुआ धमाका…

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हल्द्वानी के बाजार में मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में माशा शूज नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे के किसी ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी।

सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सूचना मिलने से आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। सुमेर के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही दमकल विभाग क्षति का आकलन करेगा।

भीड़भाड़: बाजार बंद होने के बाद 
मंगलवार रात बाजार लगभग बंद हो चुका था लेकिन जब लोगों तक आग लगने की सूचना पहुंची तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस क्षेत्र में दिन के समय काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर आग दिन में लगी तो फायरकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती थी। वहीं अगर हादसा देर रात होता तो आग कई और दुकानों को चपेट में ले सकती थी।

दमकल टीम : भागमभाग
लखनऊ में हुए हादसे में बाद दमकल की टीम अलर्ट मोड पर है लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए चुनौती भरा रहा। पहले शाम के समय मुखानी के हीरानगर में केवीएम स्कूल में लगी आग पर काबू पाने में टीम के पसीने छूटे। यहां से टीम को फुर्सत मिली ही थी कि मीरा मार्ग में जूते का शोरूम धधक उठा। ऐसे में टीम की खूब भागमभाग हुई।

 बिजली एहतियातन काटी
मीरा मार्ग पर हुए अग्निकांड के दौरान यूपीसीएल ने एहतियातन बिजली बंद की। इससे गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इधर जब आग पर थोड़ा काबू पाया गया तो लोगों ने दुकान से बचा सामान काबू पाया लेकिन थोड़ी देर में आग फिर भड़क गई तो दमकलकर्मियों ने लोगों को पीछे कर दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *