June 17, 2026

Uttarakhand Samachar: 97% मतदाता को उपलब्ध कराए गए एसआईआर गणना प्रपत्र

0
Uttarakhand SIR
  • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जून तक प्रदेश में 97% मतदाता को एसआईआर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। देहरादून और नैनीताल की प्रगति भी सुधरी है।

अभियान में सभी गणना प्रपत्र अब भरकर वापस लिया जाएगा और बीएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा। बताया कि 12% काम हो चुका है। अपलोडिंग में अभी नैनीताल सबसे कम 4% है। बीएलओ घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। 22900 बीएलए सहयोग कर रहे हैं। भाजपा के 11400, कांग्रेस के 10900 बीएलए उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि सात जुलाई के पहले मतदान केंद्र संबंधी बदलाव की सूचना भेजनी होगी। बीएलए के साथ बैठक कर पूरी जानकारी साझा की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *