Haldwani samachar: चाय की दुकान से बीवी ने उठाया फ्राईपैन, फिर पति को पीटा
-
मंडी में मची भगदड़, जानें पूरा मामला
हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीवी ने चाय की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पति वहां से भाग गया।
मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम एक महिला और पुरुष में विवाद हो गया। जब लोग उनके पास पहुंचे तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और घरेलू कारणों से विवाद हो रहा है। इस पर लोग लोग पीछे हट गए। इस दौरान पत्नी ने पास की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। दो तीन वार खाने के बाद पति भागने लगा। पत्नी भी फाईपैन लेकर उसके पीछे दौड़ी। इससे 15 से 20 मिनट तक वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही।
हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने भी तहरीर भी नहीं दी है। फिर भी सीसीटीवी के जरिए शांति भंग करने वालों की पहचान की जाएगी।
