June 2, 2026

Kotdwar samachar: कोटद्वार जा रहे मंत्री सतपाल महाराज की कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे

0
Kotdwar Accident-main
  • पौड़ी हाईवे पर हादसा

पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज की कार पर पत्थर गिरने से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराज के साथ उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। घटना के बाद महाराज का काफिला दुगड्डा लौटा। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हुए।

दुगड्डा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तूफान के साथ काफी देर तक मूसलाधार बारिश होती रही। इस दौरान लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का काफिला सतपुली से कोटद्वार आ रहा था।

रास्ते में कोटद्वार व दुगड्डा के बीच करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही उनकी कार दुर्गादेवी मंदिर के पास पहुंची। अचानक ही पहाड़ी से एक पत्थर आकर उनकी कार के आगे के शीशे पर आ गिरा, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ और पत्थर कार के आसपास गिरे।

घटना के बाद मंत्री का काफिला वापस दुगड्डा लौट गया। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद लोनिवि मंत्री का काफिला पुन: कोटद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुआ। लोनिवि मंत्री के पीए राजन रावत ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा को मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *