उत्तराखंड समाचार: UCC के तहत हलाला मामले में चार्जशीट दाखिल
case under UCC
-
देश में पहली ऐसी कार्रवाई!
हरिद्वार। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत हलाला पर आज बृहस्पतिवार 14 मई को पहली चार्जशीट की गई। इस मामले पर हरिद्वार पुलिस की ओर से गहनता से छानबीन के बाद आज चार्जशीट की गई है। मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने का है। इससे पहले हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर करीब डेढ माह पहले उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
यहां शिकायतकर्ता शाहीन ने अपने पति मोहम्मद दानिश और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, दानिश पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और विवाह से संबंधित अधिकारों के उल्लंघन का आरोप हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति दानिश के खिलाफ समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड 2024 (संशोधन 2026) की उन धाराओं के तहत कार्रवाई की है, जो विशेष रूप से हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित और दंडनीय बनाती है। पुलिस ने इस मामले में केवल UCC ही नहीं, बल्कि अन्य कड़े कानूनों के तहत भी शिकंजा कसा है।
एसपी ग्रामीण शेखर सुयाल ने इस पूरे मामले के संबंध में बताया कि मामला करीब डेढ़ माह पहले काहै। जिस पर आज चार्जशीट गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी दानिश के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों जैसे पिता मोहम्मद अरशद, परवेज, जावेद और गुलशाना के नाम भी शामिल हैं।
खबर देख लें सर, आदर्णीय मामला एफआईआर दर्ज होने का नहीं वरन चार्जशीट जाने का है। मामला 1.5 माह पुराना है।
जानकार इसे उत्तराखंड में UCC के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं, जो महिलाओं के वैवाहिक अधिकारों की रक्षा करने और कुप्रथाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लाया गया है।
