May 6, 2026

Uttarakhand BJP: आठ भाजपा विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी!

0
Screenshot

Screenshot

  • पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल

देवभूमि उत्तराखंड में अगले चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के आठ विधायकों की तैयारी और उम्मीदवारी फंस सकती है। पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर ये विधायक फेल हो गए हैं। अब संगठन ने इन्हें सख्त लहजे में धरातल पर वादे पूरे करने की नसीहत दी है।

प्रदेश में लगातार दो सरकार चलाने के बाद अब तीसरी सरकार तक पहुंचने में भाजपा कोई चूक नहीं चाहती। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, एक-एक सीट और वहां के निर्वाचित पार्टी विधायकों को लेकर संगठन गंभीर है। जो सीटें पिछले चुनाव में जीते थे, उनके सर्वे में ही आठ सीटों पर हार का खतरा नजर आया है।

सामने आई: सभी सीटों को लेकर गहराई से जानकारी 
यहां के विधायकों ने जनता से जो वादे किए थे, वह अब तक पूरे नहीं किए। धरातल पर उनकी सक्रियता भी अपेक्षाकृत कम है।

रोचक रणनीति: बंगाल चुनाव 2026 में पार्टियों के बीच चुपचाप हो गई सीटों की अदला बदली

अगले चुनाव के मद्देनजर भाजपा 10 साल की सत्ता विरोधी किसी लहर को पनपने नहीं देना चाहती। साथ ही उन सीटों पर भी अलग से रणनीति बनाई गई है, जो पिछले चुनाव में हार गए थे।

Uttarakhand: भाजपा में दबाव का खेल शुरु, चुनाव से पहले ही परिवारवाद का चेहरा आया सामने

सर्वे में इन सभी सीटों को लेकर गहराई से जानकारी सामने आई है, जिस पर संगठन आगे की रणनीति तैयार करने में जुटा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्पष्ट रुख है कि उनके लिए एक-एक सीट पर जिताऊ उम्मीदवार ही प्राथमिकता है।

कालाढूंगी विधानसभा सीट 2027 : दावेदारों के बीच नए चेहरों पर भी हो रही चर्चा

सर्वे भी इसी नजरिए से देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले चुनाव की तैयारी में जुटे विधायकों ने अपने प्रदर्शन में सुधार न किया तो पार्टी उनका टिकट काटने से गुरेज नहीं करेगी।

BJP Uttarakhand: भाजपा की आत्ममुग्धता न बन जाए उत्तराखंड में हार का कारण

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *