Pahalgam Attack One Year: ऑपरेशन सिंदूर के समय दून में थी बड़ी तैयारी
Screenshot
-
दुश्मन को धूल चटाने को तैयार थे जवान

साल 2025 के 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से से उबल पड़ा था। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने 7-8 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने का अनुमान है। इस ऑपरेशन के समय देहरादून सहित पूरा उत्तराखंड हाई अलर्ट पर था। सेना के जवान पाकिस्तान की तरफ से होने वाले किसी भी प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे।
पहलगाम हमले के बाद राजनीतिक शीर्ष की तरफ से स्पष्ट संकेत दे दिए गए थे कि इस हमले का कड़ा जवाब दिया जाना है। इसके लिए सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई थी। सेना को हमला करने का तरीका, तीव्रता और समय चुनने की भी छूट थी। सेना ने इस हमले के लिए एक अभ्यास किया था।
देहरादून में हुए इस अभ्यास में सेना के तीनों अंगों ने हिस्सा लिया था। इसका उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के सीमित युद्ध के बाद पाकिस्तान या उसका समर्थन करने वाले किसी देश के द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई किए जाने पर उसका कड़ा जवाब देना था। देहरादून में सैनिकों को सूचना के बाद तुरंत हमला करने के लिए तैयार रहने के लिए को कहा गया था।
सेना ने किया ट्वीट
"For acts against India, response is assured," says Indian Army on Pahalgam attack anniversary; recalls Op Sindoor
Read @ANI Story | https://t.co/Mokegtvz2Z #IndianArmy #Pahalgamattack #OpSindoor pic.twitter.com/mS6ilERnTW
— ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2026
आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सीमा से सटे इलाकों को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी नाजुक स्थिति को भांपते हुए प्रतिक्रिया देने की बजाय युद्ध शांति की अपील की जिसे भारतीय सेना ने स्वीकार कर लिया।
Annual Press Conference#GeneralUpendraDwivedi, #COAS outlined the Indian Army’s decisive response on the Western Front following the Pahalgam terror attack. Operation Sindoor was executed with precision, reset strategic assumptions by striking deep terror infrastructure and… pic.twitter.com/DHooCZUmdW
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) January 13, 2026
इस हमले की बरसी पर सेना ने एक ट्वीट कर कहा है कि भारत भूलता नहीं है। सेना ने इस हमले के बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर को भी याद किया है। सेना के इस ट्वीट को पाकिस्तान को दिए गए एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। संदेश साफ है, यदि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह का हमला करने की सोचता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
