April 23, 2026

Tehri: घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात एजेंसी के बाहर उमड़ी भीड़

0
Screenshot

Screenshot

  • अफरातफरी के बीच प्रशासन ने लौटाया

टिहरी जनपद के घनसाली स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बाहर रसोई गैस सिलिंडर के लिए देर रात अचानक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस की किल्लत की खबर फैलते ही लोग रात में ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा और भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों की गैस बुकिंग हो रखी है पहले उन्हें ही मिलेगा।

समाजसेवी विनोद लाल ने बताया कि पांच दिनों से गैस की सप्लाई नहीं आई है, जिसके कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से उपभोक्ता सुबह आने वाली गैस गाड़ी के इंतजार में रात से ही लाइन में लग गए।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि लंबी कतारें गलत सूचनाओं के कारण लगी हैं। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलेगा जिनकी बुकिंग पहले से हो चुकी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर गैस वितरण किया जाएगा। प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन गैस की कमी ने लोगों की परेशानी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *