March 8, 2026

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश आज सुबह 11.30 बजे करेंगे नामांकन,बिन ‘सुशासन बाबू’ कैसे चलेगी बिहार सरकार?

0
Nitish kumar

– गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, बिहार कैबिनेट में बदलाव की संभावना

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में नई पटकथा लिखी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 11.30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने सभी नेताओं को इस मौके पर मौजूद रहने को कहा है। नीतीश के नामांकन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, भाजपा की ओर से अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी नामांकन दाखिल करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय लोक मोर्च के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

बिन सुशासन बाबू कैसे चलेगी बिहार सरकार?
इधर, नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के साथ ही बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में भी देख जा रहा है। जदयू नेता व बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार कल नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के 5 उम्मीदवारों का पर्चा भरवाने के लिए कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पटना आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें… लेकिन क्या भाजपा—उत्तराखंड में खुद पार्टी के नेता सुनेंगे बीजेपी की?

नामांकन के बाद नीतीश और शाह की बैठक
खबर है कि नामांकन पर्चा भरने के बाद सीएम नीतीश कुमार और NDA नेताओं की बैठक भी होगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन पर भी चर्चा संभव है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी अपना सीएम बनाएगी और जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे।

बिहार कैबिनेट में बड़े बदलाव की संभावना
अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रही बीजेपी को सीएम पद मिल सकता है। इसके अलावा, डिप्टी सीएम पद की कुर्सी जेडीयू को मिल सकती है। वहीं आज नीतीश के बेटे निशांत की भी राजनीतिक करियर का आगाज होने वाला है। चर्चा यह है कि विधानपरिषद का सदस्य बनकर निशांत सीधे डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वक्त ही सबकुछ तय हो चुका था, लेकिन नीतीश की अगुवाई में राज्य में NDA को बड़ी जीत मिली। इसके बाद उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में अब पावर ट्रांसफर की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी की तरफ से CM पद के लिए दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम की चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी कई अन्य नाम के कयास लगाए जा रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *