March 8, 2026

Haridwar: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी

0
Uttarakhand board dummy candidate
  • दूसरों की जगह परीक्षा दे रही थी दो युवतियां

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में एक बाद एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने से परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि राजकीय इंटर काॅलेज सलेमपुर केंद्र पर आठ फर्जी अभ्यर्थी के धरे जाने को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब बहादराबाद ब्लाॅक के ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो ऐसे मामले पकड़ में आए हैं।

विभागीय टीम ने तत्काल उत्तर पुस्तिका जब्त कर गोपनीय अनुभाग में भेज दी है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे। इस दौरान व्यक्तिगत परीक्षा दे रही दो बालिकाओं पर शक हुआ।

दोनों का प्रवेश पत्र देखा गया वह फर्जी पाया गया। जिस पर उत्तर पुस्तिका को सील किया गया। जिन दो परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी जा रही थी वह वर्णिका लालयान इंटर काॅलेज हददीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इधर केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान ने संबंधित थाने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *