March 8, 2026

भोपाल गोमांस-हड्डी स्कैंडल: 26 टन माल, अरब-चीन तक सप्लाई, ड्राइवर ने किए सनसनीखेज खुलासे

0
aliya-1769255167


भोपाल । भोपाल में 17 दिसंबर की रात PHQ के सामने पकड़े गए 26 टन गोमांस मामले में पुलिस की पूछताछ से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुख्य आरोपी स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा पर आरोप है कि उसका गोमांस का कारोबार देश के साथ-साथ विदेशों तक फैला हुआ था। पूछताछ में असलम ने स्वीकार किया कि उसका मांस शिपिंग कंटेनरों से मुंबई भेजा जाता था और वहां से गल्फ (अरब) देशों में सप्लाई किया जाता था। वहीं, हड्डियों को चीन भेजे जाने का भी खुलासा हुआ है।

ड्राइवर ने बताया 10-15 हजार प्रति ट्रिप
ट्रक ड्राइवर शोएब ने पुलिस को बताया कि उसे हर ट्रिप पर 10 से 15 हजार रुपए मिलते थे।

हालांकि उसने दावा किया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि कंटेनर में गोमांस भरा है। शोएब के बयान से पुलिस को कारोबार की रणनीति और नेटवर्क का पता लगाने में मदद मिली है।

स्लॉटर हाउस में नगर निगम की भूमिका और अनियमितताएं
जिंसी स्थित नगर निगम स्लॉटर हाउस में गायों का वध और गोमांस की आपूर्ति की पुष्टि से नगर निगम प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के आधार पर मांस को स्लॉटर हाउस से बाहर ले जाने की अनुमति दी गई थी। स्लॉटर हाउस शुरू करने की अनुमति एमआईसी ने दी थी, लेकिन यह प्रस्ताव परिषद में नहीं रखा गया।

इसी कारण वेटनरी डॉक्टर बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड कर दिया गया।

कर्मचारियों पर कार्रवाई, फाइलें जब्त
स्लॉटर हाउस के कई कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है और कुछ को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें जब्त कर ली हैं, जिनमें 2014-15 से लेकर अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और रिकॉर्ड शामिल हैं।

मंत्री सारंग का बयान: दोषियों को मिलेगा कठोर दंड
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गोमांस या गोकशी के मामलों में किसी को नहीं बख्शा जाएगा। यदि गोमाता की कटाई सिद्ध होती है, तो इसे सामान्य अपराध नहीं बल्कि हत्या जैसा गंभीर अपराध मानकर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

असलम का दावा: मांस आगरा की कंपनी का, गाय नहीं भैंस का
पुलिस ने स्लॉटर हाउस में रखे 6-8 टन मांस का मुआयना किया, जिसमें फ्रीजर पर आगरा की एक एग्रो फर्म का टैग मिला। असलम ने दावा किया कि यह भैंस का मांस है, गाय का नहीं, और बरामद कंटेनर का माल भी उसी कंपनी का था।

अभी जांच जारी, आरोपियों को 25 जनवरी तक रिमांड पर रखा गया
असलम कुरैशी और ड्राइवर शोएब को 25 जनवरी तक रिमांड पर रखा गया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर उनके नेटवर्क और कारोबार के लिंक को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *