March 9, 2026

Uk samachar: केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद त्रिवेंद्र, बलूनी और कौशिक का विधायक पांडेय सियासी मिलन स्थगित

0
MLAs meeting cancel

रुद्रपुर में जमीन कब्जाने के मामले में चौतरफा घिरे भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को लेकर तराई में सियासी तूफान है। एक और भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अरविंद पांडेय के घर आकर मुलाकात कर चुके हैं।

वहीं बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार व पौड़ी सांसद अनिल बलूनी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पांडेय के घर आने का कार्यक्रम था। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया। कार्यक्रम रद्द होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि इस सियासी तूफान की हवाएं दिल्ली तक पहुंच गई हैं। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऋषिकेश में हैं। इस वजह से भी कार्यक्रम को रद्द करना माना जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *