March 8, 2026

MPPSC-2026: हजारों पद खाली फिर सिर्फ 155 भर्तियां क्यों? कम पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ

0
21-8-1768982822

इंदौर। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सेवा परीक्षा-2026 MPPSC उम्मीदों के बजाय निराशा लेकर आई है। 31 दिसंबर 2025 को जारी विज्ञापन में आयोग ने केवल 155 पदों की घोषणा की है जिसे लेकर प्रदेश भर के अभ्यर्थियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभ्यर्थियों का तर्क है कि जब शासन के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं तो इतनी कम संख्या में भर्तियां निकालकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है|
पदों का गणित और अभ्यर्थियों की आपत्ति

अधिसूचना के अनुसार 21 विभागों के लिए कुल 155 पदों पर भर्ती होनी है जिनमें मुख्य पद इस प्रकार हैं डिप्टी कलेक्टर: 17 पद डीएसपी DSP 18 पद ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास: 15 पद ,आबकारी विभाग: 10 पद ,वाणिज्यकर अधिकारी: 03 पद अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। प्रारंभिक विज्ञापन में पदों की संख्या बहुत कम रखी जाती है जिससे मुख्य परीक्षा तक पहुँचने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी सीमित हो जाती है। प्रतियोगियों का सवाल है कि सेवानिवृत्ति और विभागों के विस्तार के बाद भी पदों को विज्ञापित क्यों नहीं किया जा रहा?

प्रशासनिक सुस्ती या जानबूझकर देरी

इंदौर जो एमपीपीएससी की तैयारी का गढ़ माना जाता है वहां के छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार नई नियुक्तियों को लेकर गंभीर नहीं है। छात्रों के अनुसार एक ओर सरकार बेरोजगारी दूर करने के दावे करती है वहीं दूसरी ओर सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की भर्ती में कंजूसी बरती जा रही है। 10 जनवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी तक चलेगी लेकिन कम पदों के कारण आवेदन करने वाले युवाओं का मनोबल गिरा हुआ है।

आयोग का पक्ष: शासन के पाले में गेंद

इस विवाद पर एमपीपीएससी का कहना है कि आयोग केवल उन पदों के लिए विज्ञापन जारी करता है जिनका मांग पत्र (Requisition) शासन के विभिन्न विभागों से प्राप्त होता है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक यदि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से पहले शासन नए पदों का अधियाचन भेजता है तो पदों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है और अधिसूचना में संशोधन किया जाएगा।

भविष्य की चेतावनी

नाराज अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परीक्षा से पहले सभी रिक्त पदों को इस भर्ती में जोड़ा जाए। यदि सरकार ने पदों की संख्या नहीं बढ़ाई तो छात्र आंदोलन की राह भी चुन सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *