March 8, 2026

भारत चाहता है कि पाकिस्तान…, फिर दिया पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भड़काऊ बयान

0
pak fake minister actuly terrorist

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने शनिवार (1 नवंबर 2025) को कहा कि उनका देश इस समय दो मोर्चों की जंग की स्थिति में है। उसने कहा कि भारत की कोशिश है कि पाकिस्तान पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर उलझा रहे ताकि उसकी सैन्य और आर्थिक ताकत कमजोर (weak economic strength) हो जाए (ऐसे में कुछ जानकार ये सवाल जरूर उठा रहे हैं कि क्या सचमुच पाकिस्तान की वर्तमान में आर्थिकी या सैन्य ताकत इस स्थिति में है कि जो इससे भी नीचे जा सके) यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हिंसक झड़पें हुईं और कतर व तुर्की की मध्यस्थता से दोनों देशों ने अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई।

आसिफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नई दिल्ली लंबे समय से अफगानिस्तान का इस्तेमाल छद्म युद्ध (Proxy War) के लिए कर रही है। उसने कहा कि अशरफ गनी के शासनकाल से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ पर्दे के पीछे से हमला करवा रहा है। अब हमारे (आतंकी देश के) पास इसके ठोस सबूत हैं, जो वक्त आने पर पेश किए जाएंगे। उसने दावा किया कि तालिबान की मौजूदा सरकार भी भारत के प्रभाव में काम कर रही है और कहा काबुल में जो कुछ हो रहा है, उसका रिमोट दिल्ली के हाथ में है।

हाल की झड़पें और ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हाल में हुई गोलीबारी के बाद दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। तुर्की और कतर की मध्यस्थता से इस्तांबुल में हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने संघर्षविराम पर सहमति दी, लेकिन सीमा पर तनाव अभी भी बना हुआ है। ख्वाजा आसिफ ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मौके का फायदा उठाकर पूर्वी सीमा पर कोई गंदी चाल चल सकता है। उसने कहा कि पाकिस्तान हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका यह बयान ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद सामने आया है, जब मई 2025 में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और सीमा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

क्यों बिगड़े? अफगानिस्तान से रिश्ते 
पिछले कुछ महीनों से इस्लामाबाद और काबुल के बीच रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि अफगान सरहद पार से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी हमले कर रहे हैं, जबकि तालिबान सरकार का कहना है कि पाकिस्तान अपनी नाकाम सुरक्षा नीतियों की जिम्मेदारी उस पर डाल रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *