March 8, 2026

खुलासा: ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर किया समझौता

0
china-America
  • चीन से वार्ता: ट्रंप ने किया चीन को उन्नत तकनीक मिलने का रास्ता साफ

बुसान/वॉशिंगटन. दक्षिण कोरिया के बुसान में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में अमरीका ने जिस तरह की रियायतें चीन को दी हैं, उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करार दिया जा रहा है।

ट्रंप ने एक साल के लिए दोनों देशों के बीच ट्रेड वार रोकने और चीन के रेयर अर्थ पर निर्यात प्रतिबंधों को स्थगित करने के लिए जिस तरह की रियायतें बीजिंग को दी हैं, उनमें से एक रियायत को सीधे अमरीकी सुरक्षा के लिए खतरा बताया जा रहा है।

दोनों के बीच हुए समझौते में ट्रंप ने चीनी कंपनियों को उन्नत अमरीकी तकनीक से प्रतिबंधित करने वाले नियम को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया। यह प्रतिबंधों वाली सूची चार हफ्ते पहले ही जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत विदेशी कंपनियों को अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के संवेदनशील उन्नत तकनीक पर रोक लगाई गई थी। इस सूची में विदेश कंपनियों के लिए ब्लैक लिस्ट की गईं तकनीक हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *