weather: आज से तांडव मचाएगी बारिश! लगातार 4 दिन इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल #heavy rainfall alert

Rain Alert: आगामी 4 दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली NCR के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट: 28 से 31 अक्टूबर
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP) में 28 से लेकर 31 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
कहां है भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो मौसम की करवट का असर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इस वजह से 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। इस दौरान कई जगहों पर 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

दिल्ली NCR वेदर अपडेट: 28 से 31 अक्टूबर
IMD के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर तक एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में एक्टिव होने की वजह से दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा एक या 2 बार बहुत हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि इसके अलावा 30 और 31 अक्टूबर को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
उत्तराखंड वेदर अपडेट: 28 से 31 अक्टूबर
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर को उत्तराखंड के चम्पावत, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना हैं। इसके अलावा 29 से 31 अक्टूबर को राज्य के बचे जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
’मोंथा’ का प्रभाव :- चार डिग्री तक लुढ़केगा पारा

मोंथा चक्रवात का असर उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। जिसके चलते सुबह से शाम तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा है, जिसे मोंथा नाम दिया गया है। बताया कि यह विक्षोभ नहीं है, क्योंकि विक्षोभ लो—प्रेशर वाले एरिया को कहा जाता है। जबकि इसमें प्रेशर की ग्रीडिएंट अधिक है। इसलिए इसे चक्रवात ही कहा जा सकता है।
जानकारों के अनुसार एक-दो दिन में इसका लैंडफाॅल आंध्र प्रदेश और आस-पास सहित मध्य भारत तक देखा जाएगा। जिसके चलते वहां भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड में इसका आंशिक प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसे में यहां बादल तो छाए रहेंगे, परंतु बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिसका खेती (फसलों) में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। हां, मौसम में अचानक आए इस बदलाव से पारे में लगभग तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है।
