March 8, 2026

Uttarakhand samachar: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देगा खेल विभाग

0
uk-Agniveer

– कैबिनेट मंत्री ने दिए अधिकारियों निर्देश


भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल शुरू होने जा रही है। अब राज्य का खेल विभाग युवाओं को अग्निवीर भर्ती के शारीरिक परीक्षणों के लिए निशुल्क तैयारी करवाएगा। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बैठक में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले एकता मार्च और दूसरे चरण में सभी जनपदों में निकाले जाने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा भी की गई। कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में युवा महोत्सव आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक जयराज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष प्रशिक्षक होंगे नियुक्त

कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में हुई बैठक के बाद मंत्री आर्या ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ्त होगा ताकि हर युवा को देश सेवा का मौका मिल सके। फिलहाल खेल विभाग के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिये युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *