March 11, 2026

Big News: गुजरात में भाजपा के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा!

0
Gujrat govt case

– गुजरात में हुआ बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम
– सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म, जानें क्या है वजह

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज गुरूवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार के कुल 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय मंत्रियों को बताया गया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने अपने-अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के इस्तीफे सौंपेंगे।

माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार का हिस्सा है। हालांकि इस घटनाक्रम पर भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11ः30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नई मंत्रिपरिषद शपथ लेगी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य सरकार के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री अब अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के इस्तीफे राज्यपाल को सौंपेंगे। यह बदलाव संगठन और सरकार में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया जाना माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व राज्य में युवा और नए चेहरों को शामिल कर भविष्य की राजनीतिक रणनीति मजबूत करना चाहता है। गौरतलब है कि गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी चाहती है कि उसके पहले प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर नई टीम तैयार की जाए।

UPDATE News: इस्तीेफे की वजह आई सामने…

जानकारी के अनुसार गुजरात में शुक्रवार को नए मंत्रिपरिषद का गठन होगा। शुक्रवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नए मंत्री शपथ लेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।

10 नए मंत्री मिलेंगे
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मंत्रियों में से लगभग आधे को बदला जा सकता है।

जातीय संतुलन को रखा जाएगा ध्यान
बता दें कि नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मौजूदा 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को बढ़ाकर करीब 25 सदस्यों का बनाया जा सकता है। इसके अलावा करीब 7 से 10 मंत्री वर्तमान टीम से बाहर किए जा सकते हैं।

राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफे
आज रात तक सीएम भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और मंत्रियों के इस्तीफे को सौंपेंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में सीएमओ की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा आज शाम तक उन विधायकों को भी कॉल आना शुरू हो जाएंगे जिनको शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *