March 10, 2026

CM’s announcement on Uniform Civil Code: इस दिन से पहले यूसीसी को लागू कर देगी धामी सरकार, केदारनाथ विवाद पर ये बोले

0
UCC-final Date of 2024

Uniform Civil Code: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सभागार में चल रही बैठक में कठुआ के शहीदों के साथ ही केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर यूसीसी लागू किए जाने को लेकर अपनी सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से पहले राज्य में समान नागरिक सहिंता कानून लागू कर दिया जाएगा।

वहीं इसी दौरान दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग में से एक है। उसका महात्म्य कोई कम नहीं कर सकता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान पर केदारनाथ धाम नहीं हो सकता।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *