March 8, 2026

विदाई से पहले भारी तबाही की चेतावनी, इन राज्यों में जारी!

0
Monsoon before going

देशभर में एक बार फिर मौसम बदल सकता (Himachal Pradesh Weather Update) है…उत्तराखंड (Uttarakhand Weather), दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक मानसून एक बार फिर कहर बरपा सकता है…वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लोगों(Maharashtra Weather Update) को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है… इसके अलावा मध्यप्रदेश की स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम(Bihar Weather Update) बारिश की चेतावनी जारी की गई है…पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में इसका असर ज्यादा दिख(UP Weather Update) सकता है…हालांकि, दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से लोगों को तेज धूप और उमस ने परेशान कर रखा(Delhi NCR Weather Update) है…

उत्तराखंड: राज्य में मौसम का कहर जारी है। IMD ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। चमोली में बादल फटने की भी खबरें आई हैं।

मौसम के जानकारों के अनुसार इनके अलावा जल्द ही उत्तरकाशी,  रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की भी आशंका जताई गई है। हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए, राज्य में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी अवश्य लें, क्योंकि भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग और संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और जल निकायों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील की है।

दिल्ली में मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल (19 Sep.) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर एक या दो बार हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है, जिनकी गति 8-12 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं 21 सितंबर को आसमान में मौसम साफ रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि आने वाले दिनों में में बारिश का सिलसिला लगभग थम जाएगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कही भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में मौसम: बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 18 से 20 सितंबर तक राज्य से अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश: मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 31° उत्तर/74° पूर्व, भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और 23° उत्तर/68° पूर्व से होकर गुज़र रही है। एक ऊपरी हवा चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बिहार और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा चक्रवातीय परिसंचरण मराठवाड़ा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

एक ट्रफ़ दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से मराठवाड़ा के ऊपर बने ऊपरी हवा चक्रवातीय परिसंचरण तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। एक ट्रफ़ माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर, मध्य प्रदेश के मध्य भागों से पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए पश्चिम-मध्य और संलग्न दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

32 जिलों में यैलो अलर्ट
मौसम विभाग ने एमपी के 32 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य क्षेत्र: भारत के दक्षिणी हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले 15 सालों में यह सबसे जल्दी वापसी होने वाली है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *