March 10, 2026

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के तीन नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 44

0
corona new variant 2025

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कोरोना वायरस के दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। कोरोना की चपेट में आए तीनों मरीज देहरादून के ही रहने वाले है। वर्तमान में कोरोना के पांच मरीज एक्टिव हैं, इनमें से दो सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिस क्षेत्र से कोरोना का मरीज सामने आता है, वहां रहने वाले सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना के लक्षण मिलने पर लोगाें को तुरंत जांच कराने की अपील की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *