March 8, 2026

Bhimtal Bus Accident: पुलिस जांच में भीमताल बस हादसे पर बड़ा खुलासा

0
bus-Accident UK
  • हादसे को लेकर सामने आई ये बड़ी वजह, हर कोई हैरान

भीमताल के पास आमडाली में रोडवेज बस के गहरी खाई में गिरने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने घटना के कारणों की जांच की।एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया, छानबीन से पाया गया कि कार को बचाने के प्रयास में ही बस अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। वहीं इस संबंध में RTO गुरुदेव सिंह ने बताया कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों में से किसी ने बस की रफ्तार तेज न होने की बात कही। चालक नशे में नहीं पाया गया। चालक की ओर से कोई लापरवाही अभी सामने नहीं आई है। जांच में बस के सभी दस्तावेज पूरे और सही पाए गए। आरटीओ ने कहा, परिवहन विभाग की जांच में भी बस तकनीकी रूप से फिट पाई गई।

Bhimtal Bus Accident: देखते ही देखते खाई में समाई बस और ऐसे उड़े परखचे कि कहीं गिरी छत तो कहीं गिरी सीटें

ज्ञात हो कि, हल्द्वानी डिपो की बस पिथौरागढ़ से बुधवार सुबह पांच बजे यात्रियों को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब एक बजे भीमताल पार करते ही आमडाली के पास मोड़ पर एक कार को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पैरापिट को तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे बस के परखचे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के क्षेत्रों के लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान गुरुवार को भी एक छात्रा ने दम तोड़ दिया।

Almora के क्वारब में फिर धंस गई सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही हुई ठप

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *