March 11, 2026

Guru Nanak Jayanti: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की

0
uk-Guru Nanak Jayanti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण व देशप्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *