September 9, 2026

उत्तराखंड: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

0
Sarkari Naukri- Govt Jobs
  • समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के जगह 18 अक्टूबर को होगी। वहीं कैमरामैन, प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा अब 18 अक्टूबर की जगह 20 सितंबर को होगी।

सहायक लेखाकार की परीक्षा अब चार अक्तूबर के बजाए एक नवंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक परीक्षा अब एक नवंबर के बजाए 20 दिसंबर को होगी। विज्ञान इंटर, स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही होगी। इसके पूर्व के कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे 2027 किया गया है।

भर्ती: वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर व अन्य समूह-ग के 101 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 से 19 अक्तूबर के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में ये भर्ती होगी, जिसमें आवास विभाग के 22 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल के 16 पद, वन निगम के 10 पद भी शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक के लिए आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। 12वीं पास होने के साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग जरूरी है। आशुलिपिक के लिए 12वीं पास होने के साथ ही अंग्रेजी, हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट के साथ ही 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये शुल्क देय है।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *