Uttarakhand Politics: कांग्रेस के पास होंगे पेपर लीक और मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मुद्दे
-
चुनावी तरकश के लिए बनाई रणनीति
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने चुनावी तरकश में पेपर लीक, मंदिरों में चढ़ावा चोरी के बाण सजा दिए हैं। अब पार्टी ने मुद्दों को धार देकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 2027 के चुनाव के लिए पेपर लीक और मंदिरों में चढ़ावा चोरी को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए संकेत दिए हैं।
इसके अलावा बेरोजगारी, रोजगार के लिए युवाओं का पलायन, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस का मानना है कि ये मुद्दे आम जनता से सीधे जुड़े हैं। इन मुद्दों को उठाकर जनता के बीच जाएगी।
पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के दिशानिर्देश दिए जेईई, सीबीएसई पेपर लीक प्रकरण पर पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम चलाया गया है। इसकी शुरूआत कोटा में युवाओं के साथ संवाद से किया। अब पेपर लीक मुद्दे को धार देने के लिए राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी।
उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए सक्रिय है राष्ट्रीय नेतृत्व
उत्तराखंड की सियासत में सत्ता का सूखा खत्म करने के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व काफी सक्रिय है। 2017 व 2022 के चुनाव में मिली करारी हार बदला लेने के लिए प्रदेश नेताओं के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रीय स्तर के नेता पार्टी की रणनीति को धार देने व कार्यकर्ताओं को जोशी भरने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार पार्टी के पास मुद्दों की कमी नहीं है। 10 साल से प्रदेश की जनता भाजपा के शासन को देख रहे हैं। अब तक प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी से मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई लड़ रही है।
